नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रेणुका जी क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद बांदल-सुराख सड़क मार्ग पर एक अल्टो कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बलबीर सिंह को गम्भीर अवस्था मे सिविल अस्पताल ददाहु लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे का शिकार बने लोगों की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी खालाक्यार व 48 वर्षीय गुमान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन के रूप में हुई है। गम्भीर रूप से घायल गुमान सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन रवाना किया गया लेकिन वहां पहुँचने पर उसकी भी मौत हो गई। जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में दो लोगों मौत हुई है। शुरुआती जांच से लगता है यह हादसा कार से चालक द्वारा नियंत्रित खो देने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को क़ब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जायेगा।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
