नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर पुलिस ने पिछले 48 घण्टों में खनन माफिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध खनन में लगे 42 वाहनों को कब्जे में लेकर उनके चालान काटे है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। इन वाहनों को कब्जे में लिया गया है। नेगी ने बताया कि इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
