नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप स्थित ललिता माता मंदिर में यह दुखद घटना सामने आई। श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़ा था, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई और तुरंत सहायता के प्रयास शुरू किए गए। लाइन में खड़े-खड़े आया चक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि लाइन में खड़े रहने के दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश की अचानक मृत्यु से उसके परिवार पर गहरा दुख छा गया है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके लिए यह घटना बेहद पीड़ादायक साबित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रहा है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
