Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं भविष्य के विकास का आधार – संजय अवस्थी
    सोलन

    प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं भविष्य के विकास का आधार – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaMarch 30, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं भविष्य के विकास का आधार बनेगी। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तहत 7.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले घनागुघाट से कुन्नी छिब्बर पिपलूघाट मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    उन्होंने इस अवसर पर पिपलूघाट में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आजीविका भवन की आधारशिला भी रखी।
    संजय अवस्थी ने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने में सड़कें अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क लोगों की सुगम आवाजाही व व्यापार बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाई जाए।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों व पशुपालकों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाए जाने वाली गेहूं, मक्की, अदरक व हल्दी की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत बढ़ौतरी की गई है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आर्थिकी को और सुदृढ़ बनाने के लिए गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी बढ़ाया गया है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश के कमज़ोर वर्गों तक विकास को पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना कमज़ोर वर्ग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बेसहारा बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक उनके पालन-पोषण के अतिरिक्त प्रति माह जेब खर्च भी दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बेसहारा बच्चों को सम्मानजनक जीवन और उज्जवल भविष्य प्रदान करना है।
    विधायक ने महिला मण्डल सीमू, महिला मण्डल भलेड़, महिला मण्डल सूरजपुर व युवक मण्डल सूरजपुर को 21-21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने इस अवसर पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए।
    इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, उपभोक्ता मामले एवं विपणन महासंघ सोलन के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के.के. चौहान, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, ग्राम पंचायत सूरजपुर के पूर्व उप प्रधान कामेश्वर ठाकुर व धनी राम ठाकुर, ग्राम पंचायत घनागुघाट के पूर्व उप प्रधान प्रवीण ठाकुर, ग्राम पंचायत दावंटी के पूर्व उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल, महिला मण्डल सिम्मू की प्रधान प्रवीणा शर्मा, महिला मण्डल भलेड़ की प्रधान हीरा देवी, स्वयं सहायता समूह सूरजपुर की प्रधान राधा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.