नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र के गिरी नगर में पिछले कई दशकों से शहीद कुलविंदर के नाम पर चल रहे हाई स्कूल को बंद करने के आदेश जारी हुए है इसके विरोध में ग्रामीण आज जिला मुख्यालय नाहन में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में सड़कों पर उतरे और बंद करने का विरोध जताया। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा के जरिए प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर सालों से चल रहे इस स्कूल को बंद न करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि साल 1959 से यह स्कूल यहां पर चल रहा है जिसमें कई पंचायतो के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए कुलविंदर सिंह के नाम पर यह स्कूल चल रहा था मगर यह बेहद दुख का विषय है कि सरकार द्वारा इस स्कूल को बंद किया जा रहा है जिससे बच्चों के भविष्य की चिंता अभिभावकों को सताने लगी है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां से पढ़े हुए कई छात्र आज बड़े पदों पर बैठे हुए है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस स्कूल को बंद ना किया जाए ताकि यहां पढ़ने वाले छात्रों को परेशानियों का समय न करना पड़े क्योंकि 5 से 6 किलोमीटर के दायरे में कोई भी अन्य स्कूल नहीं है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार पिछले 3 सालों से संस्थानों को बंद कर रही है और पूरी तरह यह तालाबंदी की सरकार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 5 दशकों से शहीद के नाम पर चलने वाले स्कूल को बंद किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जा रहा है और मांग की जा रही है कि इस स्कूल को बंद ना किया जाए।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28
