Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ब्लैक डे के तहत मजदूर विरोधी 04 लेबर कोड के खिलाफ नाहन में प्रदर्शन
    सिरमौर

    ब्लैक डे के तहत मजदूर विरोधी 04 लेबर कोड के खिलाफ नाहन में प्रदर्शन

    By Himachal VartaApril 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में आज ब्लैक डे के रूप में मजदूरों ने फैक्ट्री गेट पर एकजुट होकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता  टाटा कंस्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड  संबंधित सीटू धौला कुआँ  के  अध्यक्ष महासचिव. लेखराज और बंसी लाला ने की।  इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित. रहे।   आशीष कुमार  ने कहा कि ये चारों लेबर कोड मजदूरों को बंधुआ बनाने वाले काले कानून हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे तक किए जा सकते हैं, जो श्रमिकों के शोषण को और बढ़ाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इन कानूनों के जरिए मजदूरों के यूनियन बनाने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनकी आवाज दबाई जा सके। साथ ही मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा—जैसे पीएफ, ईएसआई और अन्य सुविधाओं—पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शन में सीटू जिला उपाध्यक्ष लेखराज, यूनियन के महासचिव बंसी लाल, पूर्व महासचिव जालम सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश, अजीत पाल तथा किसान सभा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा सहित अनेक मजदूर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मजदूर विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.