Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सीएमओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई सलाहकार समिति की बैठक
    सिरमौर

    सीएमओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई सलाहकार समिति की बैठक

    By Himachal VartaApril 2, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप की अध्यक्षता में आज सीएमओ कार्यालय में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम(पीसी-पीएनडीटी) के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
    बैठक में बताया गया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य गर्भ धारण से पहले या बाद में लिंग चयन तकनीकों का उपयोग रोकना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। अल्ट्रासाउंड या किसी भी अन्य तकनीक के माध्यम से भ्रूण के लिंग का पता लगाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है, सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के लिए इस अधिनियम के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 24 अल्ट्रासाउंड क्लीनिक क्रियाशील है, जिसमें सरकारी क्षेत्र में 8 जबकि 16 निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे है।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में वर्ष 2025 के दौरान 42 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण किए गए जहां अधिनियम के तहत निर्धारित मापदण्ड पूर्ण पाए गए। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर का वर्तमान में व्यस्क लिंग अनुपात 1000 पुरूष के मुकाबले 923 महिलाएं है, जबकि जन्म के समय लिंग अनुपात 925 है।
    उन्होंने बताया कि जिला में जिस पंचायत में लिंग अनुपात बेहतर होता है उसे सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इन्दिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के जन्म के बाद स्थाई परिवार नियोजन करने पर 35 हजार तथा दो बेटियों के जन्म के बाद स्थाई परिवार नियोजन अपनाने पर 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
    बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला न्यायवादी चंपा सुरेल, डॉ. अमोद, डॉ. दिनेश, डॉ. ईशान शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.