नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन शहर में पहली बार कार के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग उपलब्ध होगी। दोपहिया वाहन चालकों की समस्या को देखते हुए अब शहर में तीन स्थानों पर पार्किंग की नीलामी में नगर परिषद ने दोपहिया वाहनों को भी शामिल किया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गत वर्ष कुल 24.04 लाख रुपये में तीनों पार्किंग नीलाम हुईं थी जबकि इस बार यह 36.12 लाख रुपये में नीलाम हुई है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने शहर में पक्का टैंक, शिमला रोड व ढाबों मोहल्ला में स्थित पार्किंग को खुली बोली के जरिए नीलाम किया है और अब कार के साथ साथ दोपहिया वाहनों को भी पार्किंग को लेकर स्थान दिया गया। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा 12.08 लाख रुपये अधिक कमाई हुई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को निर्देश दिए गए है कि पार्किंग की शुल्क सूची पार्किंग स्थल पर लगानी सुनिश्चित करनी होगी ताकि लोगों से अधिक शुल्क न वसूला जा सके।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28