सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन में वर्ष 2026-28 के लिए खाद्यान्नों के मज़दूरी कार्य के लिए दरें ऑनलाइन निविदाओं के माध्यम से निर्धारित की जाएंगी। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने दी।
श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सोलन के समस्त थोक गोदामों में खाद्यान्नों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे तक आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 20 अप्रैल, 2026 को दोपहर 02.00 बजे उपायुक्त व उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता etender.hp वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निविदा की शर्ते वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों में मज़दूरी कार्य के लिए प्रति आवेदन 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28