नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– क्षेत्र की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को युवाओं और समाजसेवियों का गुस्सा फूट पड़ा। सतौन-रेणुका सड़क की बदहाली, सतौन पुल की जर्जर हालत और बंद पड़ी उपतहसील को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की है।प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कफोटा की अनुपस्थिति में सुपरिंटेंडेंट तथा तहसीलदार कमरऊ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवाओं ने साफ कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं पर अब और चुप नहीं बैठा जाएगा तथा यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। ज्ञापन में सतौन-रेणुका जी सड़क की खस्ता हालत को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। युवाओं ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क की हालत के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क को शीघ्र चौड़ा और पक्का करने की मांग उठाई।बंद पड़ी सतौन उपतहसील का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि उपतहसील का बंद होना क्षेत्र की जनता के साथ सीधा अन्याय है, क्योंकि इससे लोगों को छोटे-छोटे राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। सतौन पुल की जर्जर हालत को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28
