सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 28 की अनुपालना में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन के ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला, वार्ड नम्बर 1 अनारक्षित, सूरजपुर, वार्ड नम्बर 2 महिला, डुमैहार, वार्ड नम्बर 3 महिला, वाकना, वार्ड नम्बर 4 महिला, धंगील, वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित जाति, डांगरी, वार्ड नम्बर 6 अनुसूचित जाति महिला, चेवा, वार्ड नम्बर 7 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर, वार्ड नम्बर 8 अनारक्षित, टकसाल, वार्ड नम्बर 9 अनारक्षित, दाड़वा, वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति महिला, मन्धाला, वार्ड नम्बर 11 अनारक्षित, खेड़ा, वार्ड नम्बर 12 अनुसूचित जनजाति महिला, रडयाली, वार्ड नम्बर 13 अनारक्षित, दभोटा, वार्ड नम्बर 14 अनारक्षित, लग, वार्ड नम्बर 15 अनुसूचित जाति, बवासनी, वार्ड नम्बर 16 महिला तथा बगलैहड, वार्ड नम्बर 17 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28