Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»26 से 28 जून तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    26 से 28 जून तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaApril 7, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन का प्रसिद्ध राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 26, 27 व 28 जून को आयोजित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला 2026 के आयोजन के लिए ज़िला के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी विभागों के सहयोग से मेले का भव्य व सफल आयोजन किया जाएगा।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में जगह-जगह आयोजित किए जाने वाले भण्डारों के लिए उपमण्डलाधिकारी सोलन से पूर्व अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कुश्ती, ठोडो,  वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, जूडो, रस्सा कशी इत्यादि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए विभिन्न खेलों का अलग से आयोजन भी किया जाएगा।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि मेला अवधि में कानून एवं व्यवस्था तथा यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए ज़िला पुलिस निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करेगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
    उपायुक्त ने मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत सभी विभागों को योजना तैयार रखने और निर्धारित मानक प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला स्थल एवं सोलन शहर में भीड़ के दृष्टिगत सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएंगे। उन्होंने मेले के दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में आपातकालीन वाहनों को निकालने के लिए सम्पर्क मार्ग खुले रखे जाएं। इस दिशा में आमजन का सहयोग भी अपेक्षित रहेगा।
    उन्होंने विभिन्न मेला आयोजन समितियों के शीघ्र गठन के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक को मेले के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो निःशुल्क बस सेवा चलाने के निर्देश भी दिए।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि मेले में भव्य शोभायात्रा, प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले में स्वस्थ बेबी शो, फ्लावर शो, श्वान प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    उपायुक्त ने मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
    बैठक में खेल-कूद, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, श्वान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका प्रकाशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई।
    अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंधक निदेशक अजय कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा, उमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान, ज़िला पर्यटन अधिकारी पदमा छोदन, सहायक आयुक्त सोलन नीरजा शर्मा, ज़िला चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.