Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही आत्मनिर्भर हिमाचल का आधार – डॉ. शांडिल
    सोलन

    ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही आत्मनिर्भर हिमाचल का आधार – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaApril 10, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही आत्मनिर्भर हिमाचल का आधार है। डॉ. शांडिल आज सोलन विकास खण्ड के अंतर्गत नव सृजित ग्राम पंचायत धार बखूना का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
    डॉ. शांडिल ने तदोपरांत 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन भाजू का लोकार्पण किया। उन्होंने 04 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन सिंगर, 2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन लायन कोटला, 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन बायला तथा 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन सेर चिराग की आधारशिला भी रखी।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर धार बखूना के नई ग्राम पंचायत बनने पर स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप सृजित की गई है और इसके बनने से क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण इलाकों का और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और इस दिशा में कृषि, बागवानी तथा पशुपालन के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही योजनाएं क्रांतिकारी सिद्ध हो रही हैं। इसी सोच के साथ आवश्यकता के अनुसार एवं लोगों की मांग पर नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, घर-द्वार पर सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी शिक्षा, निर्बाध बिजली, स्वच्छता और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतें ही प्रदेश को स्थाई विकास प्रदान करती हैं।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौणाजी व ग्राम पंचायत मशीवर में गत तीन वर्षों में लगभग 01 करोड़ रुपए की राशि व्यय कर विभिन्न विकासात्मक कार्य पूर्ण करवाए गए हैं।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की सुविधा और लाभ के लिए शिल्ली स्थित दुग्ध एकत्रिकरण केन्द्र का जीर्णाेद्धार कर इसे अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
    उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में क्षेत्र के विकास को सर्वाेच्च अधिमान देते हुए उचित पंचायत प्रतिनिधि चुनें।
    उन्होंने ज्वाला माता मंदिर मशीवर खेल मैदान के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत मशीवर, ग्राम पंचायत जौणाजी तथा ग्राम पंचायत धार बखूना के लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, ज़िला शिकायत निवारण समिति के सदस्य जगदीश शर्मा, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, कांग्रेस पार्टी के सुरेन्द्र ठाकुर, राजेश शर्मा, गणेश दत्त, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ पूनम बसंल, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश चन्द, ग्राम पंचायत जौणाजी की पूर्व प्रधान वनीता, ग्राम पंचायत मशीवर के पूर्व उप प्रधान नरेश कुमार, ग्राम पंचायत जौणाजी के पूर्व उप प्रधान अमर दत्त, पूर्व बीडीसी सदस्य रहेड-हिन्नर मनीश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
    .0.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.