Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी बनी परेशानी
    सिरमौर

    मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी बनी परेशानी

    By Himachal VartaApril 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है विभिन्न विभागों में यहां बड़ी संख्या में चिकित्सकों के पद लंबे समय से खाली चल रहे है। आज मेडिकल कॉलेज नाहन के मेडिसिन डिपार्टमेंट में ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी  लंबी कतारें लगी रही यहां मात्र दो ही डॉक्टर तैनात थे जिसके चलते आज यहां पहुंचे सैंकड़ों मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी के बाहर दर्जनों मरीजों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इलाज करवाने पहुंचे मरीजों ने बताया कि वह दूर दूर से यहाँ सुबह करीब 9:00 से यहां इलाज के लिए खड़े हैं। मगर अभी तक वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर इस बारे में मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेणु चौहान ने माना कि मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की कमी लगातार समस्या बने हुए है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के भीतर चिकित्सकों के पद खाली पड़े हुए है और इस समस्या के बारे में सरकार को भी अवगत करवाया जा चुका है।
    उन्होंने कहा कि बीते कल अवकाश होने के चलते और अगले दो दिन फिर अवकाश होने के चलते चलते कुछ डॉ छुट्टी पर चल रहे हैं जिसके चलते आज मेडिसिन डिपार्टमेंट में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। आपको बता दे की मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 से लेकर 1500 की ओपीडी होती है , मगर यहां चिकित्सकों की कमी के चलते पहुंचने वाले लोग परेशानियों से जूझते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.