Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में तेंदुए की खाल, पंजे और मूंछें बरामद
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में तेंदुए की खाल, पंजे और मूंछें बरामद

    By Himachal VartaApril 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारकर तेंदुए की खाल सहित कई वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घुतनपुर गांव में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है जिसके चलते बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक गुप्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए वन्यजीवों के अंगों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।
    तड़के की गई इस छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई इतनी गुप्त और सुनियोजित थी कि भनक तक नहीं लगी। वन विभाग के असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट आदित्य शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बातामंडी डाकघर के अंतर्गत आने वाले घुतनपुर गांव में अख्तर अली पुत्र अली हसन के घर पर दबिश दी। घर की छत की तलाशी के दौरान वहां छिपाकर रखे गए वन्यजीवों से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। इसमें तेंदुए की खाल (मूंछों सहित) , तेंदुए के पंजे , घोरल के सींग के 3 जोड़े, काकड़ के सींग के 2 जोड़े, 3 खाली कारतूस, मांस काटने का तेजधार हथियार और एक लकड़ी का गटका शामिल है।
    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.