नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जल शक्ति विभाग के नाहन सब डिवीजन के करीब साढ़े बारह हजार शहरी उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति के बिलों का करीब 20 महीनों से इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार सितंबर 2024 से बिलिंग बन्द है। उपभोक्ताओं को अभी भी आने वाले 6 महीने पेयजल आपूर्ति के बिलों का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में हजारों उपभोक्ता विभाग की लचर कार्यप्रणाली से खफा हो रहे हैं। क्योंकि आने वाले समय मे विभाग सरचार्ज सहित हजारों के बिल थोपेगा । जल शक्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछ्ले 20 महीनों से बिलिंग न होने के पीछे सरकार अपने ही आदेश रहे हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने अभी तक टैरिफ ही तय नहीं कर रखा था सरकार ग्रामीण क्षेत्रों से भी पेयजल की कीमत वसुलने के मूड में थी इसे में टैरिफ लटक रहे थे सो बिलिंग का काम ठप्प हो कर रह गया।सरकार ने अब कहीं जा कर टैरिफ तय कर के विभाग को दी है उपभोक्ताओं को अब सितंबर 2024 से उनके हजारों रुपये के लंबित बिल बनेंगे। औऱ उपभोक्ताओं के पास आने के लिए 6 महीने लगेंगे। विभाग के पास साढ़े बारह हजार उपभोक्ता पंजीकृत है। ऐसे अंदाजा लगाया जा सकता है। उधर उपभोक्ताओं का आरोप है कि सालों से नियमित प्रतिमाह बिलिंग नही हो रही है, ऐसे में हज़ारों उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल थोपे जाते हैं। समय पर भुगतान होने पर सरचार्ज की अलग से मार झेलनी पड़ती है। आरोप है विभाग यहीं नही ठहरता भुगतान न होने की सूरत में सैकड़ों उपभोक्ताओं को वसुली के लिए लोक अदालत में खड़ा करवा देता है। जबकि समय पर भुगतान न होने के पीछे विभाग की लचर कार्यप्रणाली है न कि उपभोक्ताओं का कोई दोष।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28
