नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूर जिनके पास स्थाई गैस कुनैक्शन नहीं है उनकी सुविधा के लिए उन्हें 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की प्राप्ति के लिए प्रवासी मजदूर अपने कार्यक्षेत्र की निकटतम गैस एजैंसी के पास अपना आवेदन करने के उपरांत गैस सिलेंडर प्राप्त करना होगा।
उन्होंने जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि वह संबंधित गैस एजेंसी में सम्पर्क कर 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर की मांग प्रस्तुत करें ताकि उपलब्धता के आधार पर उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा सके।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नं0-01702-222558, तथा गैस एजैंसी नाहन के 01702-222501, 225599, पोसवाल इण्डेन, खैरी के 93152-78750, प्रदीप गैस सर्विस पांवटा साहिब के 01704-222130, गैस एजैंसी राजगढ़ के 01799-221112, शहीद कुलविंद्र गैस एजैंसी ददाहू के01702-267749, शहीद कल्याण गैस एजैंसी शिलाई के 01704-278553, गैस एजैंसी हरिपुरधार के 70188-14875, शुभ इण्डेन गैस एजैंसी अम्बोया के 01704-248677, भाटिया इण्डेन गैस एजैंसी गोरखूवाला के 01704-238868, पांवटा इण्डेन गैस एजैंसी पांवटा साहिब के 86290-93690, खण्डूजा गैस एजैंसी माजरा के 82190-82503, नौहरा इण्डेन नोहराधार के 82194-61600, अन्वी गैस एजैंसी संगडाह के 98165-50088, सराहां कलां गैस एजैंसी सराहां के 01799-236163, सुनील भारत गैस एजैंसी सतौन के 98820-52109 से सम्पर्क कर सकते है।
जिला नियंत्रक ने बताया कि जिला में घरेलू गैस सिलैण्डरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है परंतु वर्तमान परिस्थितियों के चलते औसतन बुकिंग से अधिक बुकिंग किए जाने के कारण कुछेक गैस एजैन्सियों में बैकलाग उत्पन्न हो रहा है जिस कारण गैस की आपूर्ति में व्यवधान पैदा हो रहा है।
Breakng
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
Monday, September 28
