नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे पर बीती रात नाहन विधानसभा क्षेत्र के शंभूवाला की फार्मासूटिकल कंपनी सनवेट हेल्थ केयर में अचानक लिफ्ट की तार टूट जाने से एक दर्दनाक हादसे में एक 29 वर्षीय मजदूर की लिफ्ट के साथ नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मौत का शिकार हुए मजदूर की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह, निवासी रुखड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन भेज दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट सामान लेकर ऊपर की तरफ जा रही थी। अचानक इसी दौरान लिफ्ट की तार टूट गई, औऱ यह हादसा हो गया।गंभीर रूप से घायल मजदूर को नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इलाज़ के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि फार्मा इकाई में बीती रात लिफ्ट टूटने से एक मजदूर की मौत हुई है। प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
