नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत मरयोग क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछली शाम करीब 5:15 बजे कार्तिक नामक बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी सोलन की ओर से आ रही पिकअप नंबर एचपी -63सी-7376 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल सोलन ले जाया गया। पुलिस ने चालक मनोज कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
