Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»ज़िला रेडक्रॉस समिति समर्पण और सेवाभाव के साथ निरंतर कार्यरत – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    ज़िला रेडक्रॉस समिति समर्पण और सेवाभाव के साथ निरंतर कार्यरत – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaApril 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने रेडक्रॉस समिति से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने तथा आजीवन सदस्य बनाने का आग्रह किया ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी ना रहे। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस समिति द्वारा स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अभी तक 213 लोगों को शारीरिक रूप से सहायता व 02 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। ज़िला रेडक्रॉस  समिति  सोलन द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में 42 जरुरतमंद लोगों को 02 लाख 73 हज़ार 280 रुपए की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति का कार्य निःस्वार्थ मानव सेवा करना है और ज़िला रेडक्रॉस समिति सोलन मानवता के प्रति समर्पण और सेवाभाव से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के पुनीत कार्य निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।
    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले चिकित्सा शिविरों की जानकारी रेडक्रॉस समिति से भी साझा करने के निर्देश दिए ताकि ज़िला रेडक्रॉस समिति भी इन शिविरों में आपना सहयोग दे सके। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त तत्वाधान में सभी उपमण्डलों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने ज़िला रेडक्रॉस समिति को दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन करने तथा नशा-निवारण पर विभिन्न शिक्षण संस्थनों में जागरुकता शिविर आयोजित करने को कहा ताकि युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके।
    मनमोहन शर्मा ने बुधराम वर्मा द्वारा ज़िला रेडक्रॉस समिति को एक लाख रुपए की राशि ज़रुरतमंद बच्चों व महिलाओं को दान दिए जाने पर उनका अभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस समिति को पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए अधिक से अधिक अशंदान करने का आग्रह किया।
    बैठक में ज़िला प्रबंधन समिति एवं कार्यकारिणी समिति के गठन तथा रेडक्रॉस के लिए नए अस्पताल भवन में सराय व कमरे के प्रावधान के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।
    सहायक आयुक्त सोलन एवं ज़िला  रेडक्रॉस समिति की सचिव नीरजा शर्मा शर्मा ने समिति की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।
    इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर एवं ज़िला रेडक्रॉस समिति की आजीवन सदस्य ऊषा शर्मा, ज़िला रेडक्रॉस समिति के उप-संरक्षक डॉ. लेखराज शर्मा, सुरेंद्र सेठी, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, रेडक्रॉस समिति के सदस्य  सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.