Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सोलन ज़िला में स्थापित होगा हिम ईरा प्रीमियम शोरूम – संजय अवस्थी
    सोलन

    सोलन ज़िला में स्थापित होगा हिम ईरा प्रीमियम शोरूम – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaApril 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोलन ज़िला में हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित किया जाएगा। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव धोबटन में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर दाड़लाघाट से गांव धोबटन तक रोगी वाहन योग्य सड़क मार्ग पर 14.67 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले स्लैब कल्वर्ट कार्य की आधारशिला रखी।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क मार्ग, सुविधा युक्त विद्यालय, घर-द्वार के समीप चिकित्सा सहायता और उचित स्थान पर फसल बिक्री के लिए प्रयास कर रही है ताकि लोगों को सही समय पर सही सहायता मिल सके।
    संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को शीघ्रता से सुलझाने और अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रों की ज़रूरतों को समयबद्ध पूरा करने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आरम्भ किया गया है।
    विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं, शिकायतों व मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि योग्य प्रतिनिधि ही विकास की धारा को और आगे बढ़ाने में सहायक बनते हैं। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और समग्र विकास के लिए शिक्षित एवं योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करें।
    उन्होंने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी में स्वयं सहायता समूहों का विशेष योगदान हैं। स्वयं सहायता समूह जहां क्षेत्र विशेष में समूह के माध्यम से बेहतर आजीविका प्रदान करने में सक्षम हैं वहीं यह समूचे क्षेत्र की आर्थिकी में व्यापक बदलाव का ज़रिया भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए उपयुक्त मंच एवं मूल्य प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार शिमला शहर में एक हिमाचल हाट और सोलन सहित चार अन्य स्थानों पर हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित करेगी।
    उन्होंने धोबटन गांव में मोक्षधाम में डंगा लगाने व अन्य कार्य के लिए 02 लाख रुपए, धोबटन व नौणी गांव के लिए 10-10 स्ट्रीट लाइट तथा धोबटन गांव में खेल मैदान के प्रारम्भिक निर्माण कार्य के लिए 01 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए।
    कांग्रेस अनुसूचित जाति व जन जाति ज़िला सोलन के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, दी सोलन ज़िला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से लाला शंकर लाल, दलीप ठाकुर, मनोज गौतम, बाबू राम, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, उपमण्डलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.