Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मां रेणुकाजी के दर पर पहुंचे भगवान परशुराम, निकाली शोभायात्रा
    सिरमौर

    मां रेणुकाजी के दर पर पहुंचे भगवान परशुराम, निकाली शोभायात्रा

    By Himachal VartaApril 19, 2026
    Facebook WhatsApp
    श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ):– तीर्थ श्री रेणुकाजी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का शुभारंभ भव्य देवपालकी शोभायात्रा के साथ हुआ। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी का आशीर्वाद लेने कटाह-शीतला से ददाहू पहुंचे।ददाहू तहसील प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा में रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने देवपालकी को कंधा देकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय परशुराम” के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा ददाहू बाजार से होती हुई रेणुकाजी झील की ओर बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं ने स्थान-स्थान पर माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और श्रद्धालुओं की आस्था ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय नवयुवक मंडलों और व्यापारियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की।उधर, रेणुकाजी तीर्थ में पहली बार तीन दिवसीय भगवान परशुराम मेले का आयोजन शुरू हुआ है। मेले में झूले और दुकानों के साथ रौनक देखने को मिल रही है। पहले दिन हवन-यज्ञ और सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार ने भाग लिया।मेले के तहत खेल गतिविधियां भी शुरू हुईं, जिनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.