शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत माशू में लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित जोंगपुल-सुनोउ बास संपर्क मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके उपरांत उद्योग मंत्री ने अधिकारियों सहित इस संपर्क मार्ग का निरीक्षण भी किया। उद्योग मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जोंगपुल-सुनोउ बास संपर्क मार्ग क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग थी। इस संपर्क मार्ग की हाल ही में फॉरेस्ट क्लीयरेंस करवाई गई तथा इसके निर्माण उपरांत आज इसका उद्घाटन भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस संपर्क मार्ग के माध्यम से इस क्षेत्र की लगभग पांच सौ से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके मद्देनज़र विधानसभा के हर इलाके में विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिनके लिए लगभग 300 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत करवाया गया है जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बजट प्रावधान के साथ ही विकास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में विकास की गति को रोकने की कोशिश की जा रही है। जिसके दृष्टिगत राजस्व घाटा अनुदान खत्म कर 10 हजार करोड़ रुपए की कटौती की गई है।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
