Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर
    सिरमौर

    बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर

    By Himachal VartaApril 20, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य की वर्तमान राजनैतिक और आर्थिक स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। सराहां और पाँवटा साहिब में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है क्योंकि यह पहली ऐसी सरकार है जो जनहित के काम करने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू विधानसभा के भीतर और बाहर तो झूठ बोलते ही थे, लेकिन अब उन्होंने प्रदेश की सीमाओं को लांघकर पूरे देश के सामने असत्य परोसना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सभी दस गारंटियों को पूरा करने के दावे पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है और अभी तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। कांग्रेस केवल चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेती है।

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति के लिए मुख्यमंत्री के वित्तीय कुप्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए या तो उन्हें कोसती है या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोषारोपण करती है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री सीपीएस की फौज खड़ी कर रहे थे और अपने चहेतों को कैबिनेट रैंक बांटकर सरकारी खजाने को लुटा रहे थे, तब उन्हें राज्य की माली हालत की याद नहीं आई और आज हालात यह हो गए हैं कि कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्ते समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जो प्रदेश में एक प्रकार के वित्तीय आपातकाल का संकेत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संस्थान बंद करने की धुन से अब स्वयं कांग्रेस के विधायक भी सहमे हुए हैं और वे मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्रों में बुलाने से कतराते हैं ताकि उनके क्षेत्र में चल रहे संस्थान बंद न हो जाएं।

    कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ठाकुर ने कहा कि राज्य में पुलिस महानिदेशक अपनी इगो शांत करने के लिए इस बात की जांच कर रहे हैं कि जूनियर अधिकारी ने सीनियर को गाड़ी में घर क्यों छोड़ा और सरकार समोसे की जांच में पुलिस की ऊर्जा बर्बाद कर रही है कि आखिर मुख्यमंत्री का समोसा किसने खाया, जबकि मुख्य सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि शायद ब्यूरोक्रेसी के पास मुख्यमंत्री की कोई बड़ी पोल है, जिसके कारण मुख्यमंत्री कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और दावा किया कि प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक पराजय निश्चित है। इस दौरान उन्होंने पाँवटा साहिब में ‘हैप्पी स्क्वायर रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ किया और पैरालंपिक्स में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली हिमाचल की विभूतियों, सविता और अनिल को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद वह पांवटा साहिब के विधायक  सुखराम चौधरी के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। इस प्रवास के दौरान पच्छाद विधायक रीना कश्यप, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा नेता बलदेव तोमर और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.