नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उपमंडल पांवटा साहिब की स्पेशल डिटेक्शन टीम को सूचना मिली थी कि कोलर क्षेत्र में एक परचून दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने थाना माजरा क्षेत्र के कोलर में स्थित दुकान पर छापेमारी की और मौके पर जांच की कार्रवाई शुरू की।छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर एक गत्ते के डिब्बे से PROXIOHM-SPAS मार्का के कुल 29 स्ट्रिप्स में 696 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके साथ ही दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की गई। आरोपी किसी भी प्रकार का लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद सभी सामग्री को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान तपेंद्र सिंह निवासी गांव कोलर, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए यह पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है कि इस अवैध गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
