Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नारी शक्ति वंदन केवल कानून नहीं , महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है : बलदेव तोमर
    सिरमौर

    नारी शक्ति वंदन केवल कानून नहीं , महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है : बलदेव तोमर

    By Himachal VartaApril 21, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। बलदेव तोमर ने कहा कि आज जो महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती दिखाई दे रही हैं, वह भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना तक, हर पहल में महिलाओं की गरिमा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि पहले जिन मुद्दों को नजरअंदाज किया जाता था, आज वही राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 50 वर्षों तक महिला आरक्षण की बात करने वाली पार्टी ने कभी इसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। जब भाजपा सरकार ने इसे वास्तविक रूप देने का प्रयास किया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस ऐतिहासिक पहल को बाधित करने का काम किया। यह महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा विश्वासघात है। तोमर ने कहा कि भाजपा ने अपने संगठन में भी महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी दी है, जबकि कांग्रेस आज भी परिवारवाद और सीमित अवसरों की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा में महिलाओं को योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जो आज स्पष्ट रूप से दिखाई भी दे रहा है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के नाम पर नारे लगाते हैं , वे वास्तविक अधिकार देने के समय पीछे हट जाते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.