नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव में 15 अप्रैल को एक घर में वन्य जीवों के अवशेष बरामदगी मामले को लेकर आज दर्जनों ग्रामीण नाहन पहुंचे और पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना है कि साजिश के तहत मामले में 2 लोगों को फसाया गया है ऐसे में इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। गौर हो कि 15 अप्रैल को पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव के एक घर से तेंदुए की खाल, तेंदुए के पंजे , घोरल के सींग के 3 जोड़े, काकड़ के सींग के 2 जोड़े, 3 खाली कारतूस, मांस काटने का तेजधार हथियार बरामद हुआ था और इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
