Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल

    By Himachal VartaApril 22, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा जागरूकता शिविर से हुई, जिसमें उन्हें रेत, बीज, पौधों एवं फूलों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों ने “सेव अर्थ” थीम पर आकर्षक फेस मास्क बनाकर सभी का मन मोह लिया।
    कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने मदर अर्थ के लिए धन्यवाद कार्ड तैयार किए। थंब प्रिंटिंग के माध्यम से बनाए गए इन रंग-बिरंगे कार्ड्स ने प्रकृति के प्रति उनके प्रेम और आभार को दर्शाया।
    कक्षा तृतीय से पाँचवीं तथा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में मिनी किचन गार्डन गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही, कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने “सेव मदर अर्थ” विषय पर सुंदर एवं संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए।
    कक्षा नवमी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण की आवश्यकता को उजागर किया।
    विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती देविंदर कौर साहनी ने अपने संदेश में कहा कि “ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं और उन्हें प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करती हैं।”
    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा हेतु छोटे-छोटे कदम उठाने का संकल्प दिलाया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.