सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पशुपालन विभाग द्वारा सोलन एवं कसौली में पशु मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां वरिष्ठ पशु चिकित्सक धर्मपुर एवं पशु मित्र एन्गेजमेंट समिति के सदस्य सचिव डॉ. बी.बी. करकरा ने दी।
डॉ. करकरा ने कहा कि शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09.00 बजे पाईनग्रोव स्कूल धर्मपुर में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सोलन में 03 तथा कसौली में 05 पदों के लिए यह चयन किया जाना है। कुल 54 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें सोलन उपमण्डल से 17 तथा कसौली उपमण्डल से 37 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सोलन उपमण्डल में 06 महिला तथा 11 पुरुष और कसौली उपमण्डल में 12 महिला तथा 25 पुरुषों ने आवेदन किया है।
सदस्य सचिव ने कहा कि सभी अभ्यार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज़ों एवं खेल परिधान सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22