Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित
    सोलन

    एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित

    By Himachal VartaApril 24, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन में आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल, 2026 को एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष शर्मा ने टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता करते हुए दी।
    संतोष शर्मा ने कहा कि यह मॉक ड्रिल 24 अप्रैल, 2026 को रात्रि 08.30 बजे से ठोडो मैदान सोलन से सटे वार्ड नम्बर 7 के नगर निगम के भवन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान इस वार्ड में रात्रि के समय में नियंत्रित ब्लैक आउट 8.30 से 8.45 के मध्य में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा तथा अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
    आदेशक ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान जवाहर पार्क में स्थित अलार्म को ठीक 8.30 बजे बजाया जाएगा ताकि सभी को सतर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि एयर रेड तथा बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा प्रदेश के निदेशक अग्निशमन सेवाएं द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिटी वॉलिंटियर को तैयार करना है ताकि आपदा के समय यह वॉलिंटियर आपदा से निपटने के लिए तैयार हो सके। अभी तक ज़िला सोलन में 1200 वॉलिंटियर तैयार किया जा चुके हैं तथा वर्ष 2029 तक 5500 वॉलिंटियर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में वर्ष में दो बार मॉक ड्रिल का आयोजन अप्रैल माह और नवम्बर माह में किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में पुलिस होमगार्ड सिटी वॉलिंटियर एन.एस.एस. तथा आपदा मित्र के सदस्य भाग लेंगे।
    संतोष शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा घबराहट की स्थिति में न रहें क्योंकि यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना एवं सुदृढ़ बनाना है।
    आदेशक गृह रक्षा ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में ज़िला प्रशासन का सहयोग करें ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता पहुंचाई जा सके।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु मेहता, पुलिस विभाग के पुलिस निरीक्षक घनश्याम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.