Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    सोलन

    खण्ड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित

    By Himachal VartaApril 24, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खण्ड विकास अधिकारियों को लम्बित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा आज यहां खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ज़िला के समस्त गांव को खुले में शौच मुक्त (ओ.डी.एफ.) मॉडल बनाने का लक्षय निर्धारित किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा पृथक्कीकरण के लिए शेड के निर्माण के साथ-साथ सोखता गढ्ढ़ो का निर्माण करवाना भी सुनिश्चित करें।
    उपायुक्त ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हिमईरा की दुकानों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं ताकि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में गठित स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को हिमईरा की दुकानों में विक्रय करने के अतिरिक्त होटलों व सार्वजनिक स्थलों पर भी विक्रय करने की सम्भावनाएं तलाशनी होंगी।
    मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लम्बित आवासों की जियो टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें।
    उपायुक्त ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें सम्बन्धित योजना के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित बनाएं।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.