नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के दनोई-छोऊभोगर मार्ग पर खदराड़ी गांव के पास हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। पिछले एक साल से यहां डंगा (रिटेनिंग वॉल) न लगने के कारण सड़क का हिस्सा कमजोर हो चुका है और अब बसों सहित भारी वाहन जान जोखिम में डालकर यहां से गुजर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। उनका कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार सड़क के किनारे तेजी से कटाव बढ़ रहा है और नीचे गहरी खाई होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। बस चालकों को यहां से गुजरते समय कई बार गाड़ी रोककर बेहद सावधानी से निकालना पड़ता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोग हर दिन इसी खतरे के बीच यात्रा करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द डंगा नहीं लगाया गया तो यह सड़क किसी भी दिन कई जिंदगियां निगल सकती है। कार्यवाहक अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह ने बताया कि इस स्थान पर डंगे के टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बरहाल, सवाल यही है कि क्या समय रहते विभाग जागेगा या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी। फिलहाल खदराड़ी के पास यह सड़क लोगों के लिए हर दिन नई चिंता और खतरे का कारण बनी हुई है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
