Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बरसाती नाले के दर्द पर डीसी तक गूंजी आवाज
    सिरमौर

    बरसाती नाले के दर्द पर डीसी तक गूंजी आवाज

    By Himachal VartaApril 27, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत देवनी के कौन्थरो वार्ड में बरसाती नाले का दर्द अब सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि गांव की पीड़ा बन चुका है। हर बरसात में घरों में घुसता पानी, बर्बाद होती फसलें और बढ़ता नुकसान इन्हीं हालातों से परेशान होकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और अपनी आवाज बुलंद की।इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे युवा चेहरा रोहित शर्मा इस दौरान न केवल एक नेता के रूप में, बल्कि गांव के अपने बेटे के तौर पर नजर आए। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और मजबूती के साथ प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की समस्या रखी ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में नाले का पानी गांव में तबाही मचा देता है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो जाती हैं और लोगों की सालभर की मेहनत कुछ ही घंटों में मिट्टी में मिल जाती है। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से लोगों में निराशा थी, लेकिन इस बार उम्मीद की किरण साफ नजर आई।रोहित शर्मा ने ग्रामीणों के बीच खड़े होकर साफ कहा कि यह मुद्दा किसी चुनाव से नहीं जुड़ा है, बल्कि गांव के हर परिवार की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाहे वे चुनाव जीतें या नहीं, इस समस्या के समाधान के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। रोहित शर्मा का यह जज्बा और साफ सोच ग्रामीणों के दिलों को छू गई। पंचायत के लोगों को अब उनमें एक ऐसा नेतृत्व नजर आ रहा है, जो सिर्फ वादे नहीं करता, बल्कि जमीन पर खड़े होकर समस्याओं को उठाने का माद्दा भी रखता है।गौरतलब है कि रोहित शर्मा एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.