सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी ज़िला सोलन-शिमला (पंजीकृत) की त्रैमासिक बैठक आज सायरी में चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने सभी से समाज की विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।
सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार विशाल बराल ने इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर 1 जैक राइफल जतोग से दो सैनिक पदाधिकारियों ने भी वीर नारियों, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों की पात्रता एवं हकदारी पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28
