नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे देहरादून-चंडीगढ़ पर खजुरना पुल के नजदीक एक सरकारी यात्री बस व ट्रक की टक्कर हो जाने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई । जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरातफरी होने के कारण अगला शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकला गया। बस के सभी यात्री सुरक्षित थे आपसी समझौते के बाद बस रवाना कर दी गई है। बताया जाता है कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से बस का डोर अंदर से लॉक हो गया, इस दौरान बस में यात्री फंस कर रह गए । बस पांवटा की तरफ से आ रही जबकि ट्रक पांवटा की।ओर जा रहा था। ट्रक हाइवे पर खड़े एक ट्रक के पास से गुजर रहा था। बताया जाता है इसी दौरान यह हादसा हुआ। बस में फंसे यात्रियों को आगे से शीशा तोड़कर बाहर निकला गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस जांच में जुटी है
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
