नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु सिरमौर जिला की नवगठित व नव गठन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उपायुक्त द्वारा जारी की गई सुचि में विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत कोटला बांगी, डिब्बर व कडौली दोची, विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत संागना, गत्ताधार (मुख्यावास स्थित मंडवाच), भवाई व कुफर-कैंथू, विकास खंड ददाहू की ग्राम पंचायत भाटगढ़ व चाडना, विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाआम्ब, मोगीनंद, नगल सुकेती, मात्तर, नलका, नाहन व नाहन-2 (मुख्यावास स्थित खजूरना) शामिल है।इसके अतिरिक्त विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत द्राबली, दाडो देवरिया व कोटला बडोग, विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत बांदली, सियासू, बालीकोटी व चामरा मोहराड़, विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत सेनवाला मुब्बारिकपुर व टोकियो तथा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की ग्राम पंचायत पौका, कुनैर धमौन, दुगाना व मिनल बाग (भटाड) शामिल है। उन्होंने बताया है कि निर्वाचक नामावली के प्रारूप में पुनरिक्षण प्राधिकारी/अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आदेशित परिवर्धन/लोप (हटाया जाना) और शुद्धिकरण को उक्त प्रारूप नामावली में समाविष्ट कर दिया गया है या ऐसे संशोधनों की सुची हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अनुसार तैयार किया गया है। और इस प्रकार शुद्ध (ठीक) की गई निर्वाचक नामावली की एक प्रति संसाधनों की सूची सहित अंतिम रूप में प्रकाशित कर दी गई है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22
