Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अति आवश्यक है : एल आर वर्मा
    सिरमौर

    0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अति आवश्यक है : एल आर वर्मा

    By Himachal VartaApril 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि  5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना भी आवश्यक है अन्यथा उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग का आधार एनरोलमेंट तथा आवश्यक बायोमैट्रिक अपडेट निशुल्क किया जाता है। एल.आर.वर्मा ने आधार अपडेट की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं व आवेदन के दौरान आधार की आवश्यकता रहती है। एनटीए, नीट, आईटी, यूपीएससी, सीयूईटी आदि में भी आवेदन करते समय आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है यदि उम्मीदवार अपने आधार का आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) तथा मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करते हैं तो प्रमाणीकरण विफल हो सकता है। जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों (ना0) ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने उन्हें 18 वर्ष से उपर के व्यस्क निवासियों के नामांकन का सत्यापन 45 दिनों के भीतर प्राथमिकता आधार पर करने के  लिए कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में लगाए जाने वाले आधार शिविरों का समय-2 पर औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने 0 से 05 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण को बढावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह वैक्सीनेशन सेंटर पर इस आयु वर्ग के बच्चों का आधार पंजीकरण करवाएं जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त आधार सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.