नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना भी आवश्यक है अन्यथा उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग का आधार एनरोलमेंट तथा आवश्यक बायोमैट्रिक अपडेट निशुल्क किया जाता है। एल.आर.वर्मा ने आधार अपडेट की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं व आवेदन के दौरान आधार की आवश्यकता रहती है। एनटीए, नीट, आईटी, यूपीएससी, सीयूईटी आदि में भी आवेदन करते समय आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है यदि उम्मीदवार अपने आधार का आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) तथा मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करते हैं तो प्रमाणीकरण विफल हो सकता है। जिला के सभी उपमंडल अधिकारियों (ना0) ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने उन्हें 18 वर्ष से उपर के व्यस्क निवासियों के नामांकन का सत्यापन 45 दिनों के भीतर प्राथमिकता आधार पर करने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में लगाए जाने वाले आधार शिविरों का समय-2 पर औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने 0 से 05 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण को बढावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह वैक्सीनेशन सेंटर पर इस आयु वर्ग के बच्चों का आधार पंजीकरण करवाएं जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त आधार सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28
