Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हल्की बारिश और तेज हवाओं से सिरमौर में जौं-गेहूं भीगे, लहसुन पर असर
    सिरमौर

    हल्की बारिश और तेज हवाओं से सिरमौर में जौं-गेहूं भीगे, लहसुन पर असर

    By Himachal VartaApril 29, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में मंगलवार को हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिनभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के चलते खेतों में कटी पड़ी जौं और गेहूं की फसल भीग गई, जिससे उनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इस समय जिले में लहसुन की खुदाई का काम भी तेज़ी से चल रहा है, लेकिन बारिश ने इसमें भी बाधा डाल दी है। किसानों के अनुसार इस समय की बारिश लहसुन की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होती है। गीला होने पर लहसुन की कलियां अलग-अलग हो जाती हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता गिरती है और बाजार में कीमत 50 से 70 प्रतिशत तक कम हो जाती है। बाजार की बात करें तो इन दिनों दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसी बड़ी मंडियों में लहसुन 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक अलग-अलग श्रेणियों में बिक रहा है, लेकिन बारिश के कारण स्थानीय किसानों को इसका पूरा लाभ मिलने पर संशय है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए यह राहत चिंता में बदल गई। दिनभर किसान अपनी फसल को बचाने के लिए खेतों में डटे रहे और कई जगहों पर तिरपाल से जौं, गेहूं और लहसुन को ढकते नजर आए। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है। छह महीने की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में नुकसान की आशंका गहराने लगी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.