नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी की अध्यक्षता में आज नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन भरा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखने को मिला। पार्टी नेतृत्व ने इसे नगर परिषद चुनाव के लिए मजबूत शुरुआत बताया। नामांकन भरने वालो में वार्ड नंबर 1 से कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, वार्ड नंबर 2 से नरेंद्र तोमर, वार्ड नम्बर 3 से उपमा धीमान, वार्ड नंबर 4 से श्रद्धा शर्मा, वार्ड नंबर 5 से समीना, वार्ड नंबर 6 से योगेश गुप्ता, वार्ड नंबर 7 से राकेश गर्ग, वार्ड नम्बर 8 से वीरेंद्र कुमार पासी, वार्ड नंबर 9 से कुसुम तोमर, वार्ड नंबर 10 से एडवोकेट वसीम, वार्ड नंबर 11 से हरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 12 से राकेश कुमार व वार्ड नंबर 13 से सर्वजीत कौर शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने नाहन की जनता से अपील की कि वे सभी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें और नगर के विकास के लिए उन्हें विजयी बनाएं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्माता नजर आया।
Breakng
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
Monday, September 28
