Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद में पुरानी रंजिश और पानी के विवाद में चले कुल्हाड़ी और दराटी , FIR दर्ज
    सिरमौर

    पच्छाद में पुरानी रंजिश और पानी के विवाद में चले कुल्हाड़ी और दराटी , FIR दर्ज

    By Himachal VartaApril 30, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज ) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के थाना पच्छाद के तहत आने वाले खलोग गांव में पानी की पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दोनों ओर से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव खलोग निवासी सालिग राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की रात को प्रवीन कुमार (निवासी धारोट बडयाणा) पुरानी रंजिश के चलते नशे की हालत में कुल्हाड़ी और चाकू लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने अवैध रूप से घर में प्रवेश कर सालिग राम पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से बडयाणा निवासी बाबू राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शाम के समय पानी की पाइपलाइन जोड़ने और टंकी की सफाई के लिए खलोग की ओर गया था। वापसी में जब उसने खलोग में एक खुला नलका देखा और उसे पाइप में लगाने की कोशिश की, तो सालिग राम और उसकी पत्नी ने पीछे से कुल्हाड़ी व दराटी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बाबू राम लहूलुहान हो गया। पच्छाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।  मामले में आगामी जांच जारी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.