नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज ) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के थाना पच्छाद के तहत आने वाले खलोग गांव में पानी की पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दोनों ओर से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव खलोग निवासी सालिग राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की रात को प्रवीन कुमार (निवासी धारोट बडयाणा) पुरानी रंजिश के चलते नशे की हालत में कुल्हाड़ी और चाकू लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने अवैध रूप से घर में प्रवेश कर सालिग राम पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से बडयाणा निवासी बाबू राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शाम के समय पानी की पाइपलाइन जोड़ने और टंकी की सफाई के लिए खलोग की ओर गया था। वापसी में जब उसने खलोग में एक खुला नलका देखा और उसे पाइप में लगाने की कोशिश की, तो सालिग राम और उसकी पत्नी ने पीछे से कुल्हाड़ी व दराटी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बाबू राम लहूलुहान हो गया। पच्छाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28