राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर पंचायत चुनाव के बीच राजगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब लंबे समय से संगठन से जुड़े युवा नेता चंद्र मोहन शर्मा ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर असंतोष के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। चंद्र मोहन शर्मा ने खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि वर्षों से जमीनी स्तर पर काम करने के बावजूद उन्हें चुनाव के समय अपेक्षित अवसर नहीं दिया गया। भाजपा में शामिल होने पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने अपने कार्यालय में उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में ‘जय भाजपा, विजय भाजपा’ के नारों के साथ माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।रीना कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलते हैं और हर कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान किया जाता है।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28
