Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»20.14 ग्राम चिट्टा के साथ मंडी-सोलन के तस्कर दबोचे, ‌कालाअंब में एफआईआर दर्ज
    सिरमौर

    20.14 ग्राम चिट्टा के साथ मंडी-सोलन के तस्कर दबोचे, ‌कालाअंब में एफआईआर दर्ज

    By Himachal VartaMay 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज): जिला सिरमौर डिटेक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जल माजरी बैरियर के नजदीक सोलन व मंडी निवासी नशीले पदार्थों की तस्करी में दो युवकों को 20.14 ग्राम चिट्टा समेत धर दबोचा। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का धंधा करते है। एसपी ने बताया कि आरोपी आज  अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ  चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते हुए सराहां सोलन की तरफ जा  रहै थे। नेगी ने बताया कि  सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर साईकल को रोका गया जिस पर  दो युवक बैठे थे जिनमें से एक युवक ने अपना नाम शुभम शर्मा पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रजत मिश्रा पुत्र रमन मिश्रा गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 बतलाया।  एसपी ने आरोपियों की तालाशी के दौरान  मोटर साईकिल  की सीट के नीचे 20.14 ग्राम चिट्टा  बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअम्ब  में धारा 21,29 ND&PS ACT में मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को अदालत में पुलिस  रिमाँड के लिए पेश किया जा रहा है। टीम जांच में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में थे ताकि इस पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.