Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चलते ट्रक की वायरिंग शॉर्ट होने से लगी आग, लाखों का नुकसान
    सिरमौर

    चलते ट्रक की वायरिंग शॉर्ट होने से लगी आग, लाखों का नुकसान

    By Himachal VartaMay 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कालाअंब–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शुक्रवार सुबह एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा नाहन के समीप दोसड़का क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक की वायरिंग शॉर्ट हो जाने से आग भड़क उठी। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:35 बजे दमकल विभाग को ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम महज एक मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और करीब 5:42 बजे मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर जेके 14ई 1681 कालाअंब स्थित एक पेपर मिल से कोयले की राख लेकर पांवटा साहिब स्थित सीमेंट फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक वायरिंग शॉर्ट होने से ट्रक में आग लग गई।आग इतनी भयंकर थी कि ट्रक का लकड़ी का केबिन, एक टायर और इंजन की पूरी वायरिंग जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।दमकल कर्मियों ने करीब 57 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उनकी तत्परता से करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। इसमें ट्रक की बॉडी, मुख्य इंजन, ट्रक में लदा माल और मौके पर रखे एलपीजी सिलेंडर शामिल थे।राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.