नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला की बनेठी पंचायत के गोंत गांव निवासी और नाहन में वरिष्ठ पत्रकार चंद्र ठाकुर के पिता धनबीर सिंह (73) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक, राजनीतिक और ग्रामीण क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में रही।धनबीर सिंह बनेठी पंचायत के पूर्व प्रधान भी रहे और लंबे समय तक जनसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने पंचायत स्तर पर लोगों के बीच सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। धनबीर सिंह कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी रहे और लंबे समय तक पार्टी की गतिविधियों से जुड़े रहे। उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। परिवार में वे अपने पीछे पांच पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें सरल स्वभाव, सामाजिक सोच और जनहित के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं। उनके निधन पर नाहन के तमाम पत्रकारों ने शोक प्रकट करते गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकली। गोंत गांव सहित पूरे बनेठी क्षेत्र में उनके निधन से गमगीन माहौल बना हुआ है।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28
