Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन
    सिरमौर

    आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

    By Himachal VartaMay 2, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026’’ का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा।
    उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निपटाने योग्य है उन्हें शामिल किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति द्वारा पक्षकारों की मदद की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में अपना मामला शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in    पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध है। गूगल फॉर्म का लिंक  https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8   है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।
    उन्होंने बताया कि हर प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम)इंचार्ज के सम्पर्क नं0- 011-23115652, 011-23116464, सीआरपी निदेशक – 011-23115652, 011-23116465, पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.