नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-तस्वीरें खुद बोलती हैं चिराग़ तले अंधेरा की कहावत, वार्ड नं 2, सच में अनदेखी का अंधेरा है जहां नगर परिषद कार्यालय के नीचे टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर नगर परिषद के कर्मचारियों को नजर नहीं आते जबकि यह सब नगर परिषद कार्यालय के नीचे हो रहा है। इसी नगर परिषद कार्यालय के क्षेत्र में अस्पताल राउन्ड की सड़क पर सालों गंद फैला है। साथ में
खस्ताहाल सड़क पर राह चलते ठोकरें खा रहे हैं, कांग्रेस- भाजपा की सियासत में फंसे बेजुबान लोग। सड़क पर आगे मोड़ पर खुली, गन्दगी से भरी नाली के प्रदूषण को भी झेलने को मजबूर है।
मेडिकल कॉलोनी के साथ आसपास के खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कभी एक्शन नही लिया गया है.. वोट बटोरने आ रहे है नगर परिषद में सियासत करने वाले, क्या कोई इन समस्याओं की ओर ध्यान देगा।
