नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जानकारी के अनुसार पीओ सेल नाहन की टीम ने 01 मई को विशेष कार्रवाई करते हुए परवाणू से उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय की कार्रवाई से बचते हुए फरार चल रहा था और उसे माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार पुत्र राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के विरुद्ध थाना पच्छाद में अभियोग संख्या 84/2017 दिनांक 27-10-2017 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 306 IPC के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। आरोपी लंबे समय से वांछित था और गिरफ्तारी से बचता रहा था, जिसके बाद उसे न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि पीओ सेल का अभियान फरार और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जारी है।
Breakng
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
Monday, September 28
