Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में दिन में ही छाया अंधेरा, सुबह 09 बजे सड़कों पर वाहनों ने जलाई लाइटें
    सिरमौर

    सिरमौर में दिन में ही छाया अंधेरा, सुबह 09 बजे सड़कों पर वाहनों ने जलाई लाइटें

    By Himachal VartaMay 3, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में रविवार सुबह मौसम ने ऐसा करवट बदला कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। सुबह करीब 9 बजे हालात इतने खराब हो गए कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। घने धूल भरे बादलों और तेज आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई और पूरा इलाका अंधेरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह 9:45 बजे तक भी हालात सामान्य नहीं हो पाए और आसमान पूरी तरह काले बादलों व धूल से ढका रहा। लोगों का कहना है कि मई के महीने में इस तरह का मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। दिन के उजाले में इस तरह का अंधेरा हर किसी को हैरान कर रहा है। तेज आंधी और तूफान के चलते जिला के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं का असर विद्युत लाइनों पर साफ देखा जा रहा है। मौसम के इस अचानक बदलाव के साथ तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले दिनों तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था, वहीं रविवार सुबह यह गिरकर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया। तापमान में आई इस तेज गिरावट ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। वहीं, इस बदलाव ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। आंधी और धूल भरी हवाओं के चलते फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसान अब आने वाले दिनों के मौसम को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय इस तरह का घना अंधेरा, वाहनों की लाइटें और अचानक ठंडक—यह सब मिलकर एक असामान्य और चौंकाने वाला दृश्य पेश कर रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.